19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मुजफ्फरनगरः कई दिनों बाद निकली खिलखिलाती धूप से खिले लोगों के चेहरे। आमजन ने ली राहत की सांस

मुजफ्फरनगर, 19 जनवरी (बु.)। जनपद में पिछले सप्ताह से मौसम के मिजाज में दिन प्रतिदिन कुछ नया देखने को मिल रहा है। अजब गजब बदलाव के बीच शहर में ठंड का आलम शिमला जैसे हो गया है।  वहीं लगातारचल रही शीतलहर से भी लोग ठिठुरने को मज़बूर थे और कोहरे के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त था। कोहरे के कारण कई लोग भी काल का ग्रास बन गए। हालांकि बीते दिनों की अपेक्षा आज ठंड से थोड़ी राहत मिली। कई दिनों के बाद निकली खिलखिलाती धूप से लोगों के चेहरे खिल उठे और लोगों ने धूप का आंनद लिया। वहीं मौसम अच्छा होने के कारण बाजारों में लोगों की चहल-कदमी भी बनी रही।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles