19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मुजफ्फरनगरः ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

मुजफ्फरनगर, 19 जनवरी (बु.)। मुजफ्फरनगर जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के बघरा बस स्टैंड पर ट्रक ने विक्की सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। जिसमें अमीरनगर निवासी विक्की चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। दरअसल अमीरनगर निवासी दंपति विक्की से अपने किसी काम से बघरा गये थे जब वे बघरा बस स्टैंड पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने विक्की ने टक्कर मार दी टक्कर लगने की वजह से इनाम की ट्रक के पहिये के नीचे कुचले जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। स्थानीय लोगो ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles