मुज़फ्फरनगर में आज 8 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। साथ ही एक 18 वर्षीय युवती कि कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। जनपद में कोरोना पॉजिटिव टोटल संख्या 195 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार आज मिले संक्रमितों में गांधी कॉलोनी से 1, सुभाष नगर से 1, लक्ष्मण विहार से 1, पुरुषार्थ कॉलोनी से 1, जनकपुरी से 1, लद्दावाला से 1 संक्रमित मिले है। इसके अलावा चरथावल और शाहपुर से 1-1 संक्रमित मिला है। जबकि कोरोना संक्रमित 18 वर्षीय ज्योति पुत्री ब्रजपाल साकेत कॉलोनी की मौत हुई है।



