19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने का किसानों ने किया ऐलान

दिल्ली, 18 जनवरी (बु.)। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसान 26 जनवरी को हर हाल में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने रविवार को बैठक कर ट्रैक्टर मार्च के रूट का ऐलान किया। किसान नेताओं ने बताया कि किसानों का ट्रैक्टर मार्च दिल्ली के आउटर ¨रग रोड की परिक्रमा करेगा और गणतंत्र दिवस की परेड में कोई विघ्न नहीं डाला जाएगा। ट्रैक्टर मार्च पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा और सभी ट्रैक्टर में तिरंगा और किसी एक किसान संगठन का झंडा भी लगा होगा। उधर, सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को होने वाली सुनवाई पर भी किसान नेताओं की नजरें टिकी हैं।किसान आंदोलन की आगामी रूपरेखा तय करने के लिए रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने बैठक की। मोर्चा की सात सदस्यीय कमेटी ने पहले दौर की बैठक में आपस में चर्चा कर आंदोलन की आगामी रणनीति तय की और फिर मोर्चा के सभी सदस्यों के साथ बैठक कर इस पर विचार-विमर्श किया। देर शाम संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य डा. दर्शनपाल, युद्धवीर ¨सह, योगेंद्र यादव, शिवकुमार शर्मा कक्काजी, रणधीर सिंह, जगजीत सिंह दल्लेवाल आदि ने बताया कि बैठक का मुख्य मुद्दा ही 26 जनवरी का किसान ट्रैक्टर मार्च था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles