शामली, 18 जनवरी (बु.)। सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामली पहुंच रहे हैं। शामली पहुंचने के बाद वह कस्बा थाना भवन में गन्ना मंत्री सुरेश राणा के आवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर 2:00 पुलिस लाइन पर उतरेगा। उनके आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।



