19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किसानों का पैसा पूंजीपतियों में बांटने का लगाया आरोप

नयी दिल्ली 18 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार को किसानों की फिक्र नहीं है और वह उनकी पूंजी को अपने उद्योगपति मित्रों में बांट रही है। श्री गांधी ने ट्वीट किया , “ अपने सूट-बूट वाले दोस्तों का 8,75,000 करोड़ रूपये का कर्ज माफ करने वाली मोदी सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ़ करने में लगी है।” इसके साथ ही उन्होंने एक आंकड़ा दिया है जिसमें कहा गया है कि 2014 से अब तक सरकार पूंजीपतियों को बड़ी रकम दे चुकी है। उन्होंने कहा कि 2014 में 60 हजार करोड़ से पूंजीपतियों में बांटी गयी यह रकम हर साल बढ़ती गयी और 2019 में 237 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा पूंजीपतियों को दिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles