मुजफ्फरनगर, 17 जनवरी (बु.)। आज सुभाष नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने फीता काटकर आरोग्य मेले का उद्घाटन किया। संयुक्त रूप से आरोग्य मेले का उद्घाटन करने में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे भी मौजूद रही। आरोग्य मेले का स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने घूम-घूम का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य मेले के स्टॉल पर जाकर चिकित्सकों से सारी जानकारी ली और मरीजों से भी उनका हालचाल पूछा। स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आरोग्य मेले में डिस्पेंसरी रजिस्ट्रेशन वैक्सीन स्टोर फूड स्टॉल डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया।

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ प्रदेश में अपनी जनता को स्वस्थ रखने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और विकास के लिए भी लगातारअनेकोनेक विकास कार्य कर रहे हैं। वही जनता को स्वस्थ रखने के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार आरोग्य मेले बेरोजगार के लिए रोजगार मेले लगातार जनपदों के अंदर लगाए जा रहे हैं। वहींआज इसी कड़ी में सुभाष नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करने में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सजंय गर्ग सहित प्रशासनिक व डॉक्टरों की टीम मौजूद रही।




