नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार को लगातार तीसरे दिन स्थिर रहे।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 84.70 रुपये प्रति लीटर के ऐतिहासिक स्तर पर अपरिवर्तित रही। डीजल भी 74.88 रुपये प्रति लीटर के भाव पर स्थिर रहा जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। कोलकाता और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तरों पर स्थिर रही। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 86.15 रुपये और चेन्नई में 87.40 रुपये का बिका। मुंबई में इसकी कीमत 91.32 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही जो 04 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है।
डीजल की कीमत मुंबई में 81.60 रुपये, चेन्नई में 80.19 रुपये और कोलकाता में 78.47 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। यह तीनों महानगरों में अब तक का रिकॉर्ड उच्च भाव है।
पेट्रोल डीजल
दिल्ली——84.70——74.88
मुंबई——-91.32——81.60
चेन्नई——87.40——80.19
कोलकाता—86.15——78.47



