19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

सहारनपुरः मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लगा कोरोना का पहला टीका

सहारनपुर 16 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के जिला अस्पताल के महिला चिकित्सालय में कोरोना टीकाकरण का शुभारम्भ किया गया और पहला टीका मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलजीत सिंह सौढी को लगाया गया । शनिवार को पांच साइट पर 500 लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मैडीकल स्टाफ से टीकाकरण की शुरुआत की गयी है । मेडीकल स्टाफ के मुखिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० बलजीत सिंह सौढी को सबसे पहले कोरोना का टीका लगाया गया है। मैडीकल व पैरामैडीकल स्टाफ से आज वैक्सीन की शुरूआत की गयी है । गर्भवती महिलाओं को अभी कोराना टीकाकरण नही किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० बलजीत सिंह सौढी ने बताया कि उन्हे डायबिटीज़ है उसके बावजूद कोराेना टीकाकरण के बाद वह पूरी तरह नार्मल है तथा बेहद खुश भी हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles