19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मेरठः दस हजार रुपये वापस मांगने पर किसान को दी जान से मारने की धमकी

मेरठ, 16 जनवरी (बु.)। मेरठ में दस हजार रुपये वापस मांगने पर पड़ोसी ने किसान को जानलेवा हमले की धमकी दी। पीड़ित किसान ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिवस अधिकारी ने शिकायत सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारी को मामले में जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए है। सरधना थाना क्षेत्र के ग्राम कालंदा निवासी मनोज कुमार पुत्र चमन सिंह स्वजन के साथ रहते है। वह किसान है। उन्होंने एक सप्ताह पहले अपने मित्र को देने के लिए दस हजार रुपये बैंक से निकाले थे। रुपयों को उन्होंने संदूक में रख दिया था। उसके बाद वह बाजार चले गए थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने उनके घर से पैसे चोरी कर लिए। आसपास के लोगों ने महिला को चोरी करते हुए देख लिया था। मनोज ने महिला के पति से शिकायत करते हुए रुपये वापस मांग लिए। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी बीच आरोपित महिला के पति ने मनोज और उसके स्वजन को जानलेवा हमले की धमकी दी है। उन्होंने अधिकारियों से आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles