19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

मेरठः पूर्व विधायक व महापौर सुनीता वर्मा के पति योगेश वर्मा सपा में हो जाएंगे शामिल।

मेरठ, 16 जनवरी (बु.)। पूर्व विधायक व महापौर सुनीता वर्मा के पति योगेश वर्मा शुक्रवार को लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हो जाएंगे। सपा में शामिल होने से पूर्व उन्होंने दावा किया कि वह अपने साथ बसपा के पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका-पंचायतों के चेयरमैन ही नहीं पूर्व विधायक व सांसद को भी सपा में ले जा रहे हैं। योगेश वर्मा ने कहा कि बसपा खात्‍मे की ओर है। इसपर बसपाईयों ने करारा जवाब देते हुए कहा कि बसपा छोडकर जाने वाले मिट्टी में मिल जाते हैं। योगेश वर्मा ने कहा कि बसपा अब खात्मे की ओर है। उन्होंने तंज किया कि मायावती के जन्मदिन पर गिने-चुने लोग पहुंचे। दावा किया कि मेरठ से भी सैकड़ों बसपाइयों को सपा में ले जाएंगे। उधर, उनके इस दावे पर पलटवार करते हुए बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी, मेरठ मंडल व विधान परिषद सदस्य अतर सिंह राव ने कहा कि मेरठ से एक भी पार्षद उनके साथ नहीं जा रहा है। जो निर्दलीय थे उनमें से कुछ लोग मेयरगुट में चले गए थे वही उनके साथ हैं। कोई भी पदाधिकारी भी उनके साथ नहीं है। जो जा रहे हैं वे उन्हीं की तरह निष्कासित होंगे। कहा कि योगेश ही नहीं किसी के भी जाने से बसपा पर फर्क नहीं पडऩे वाला।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles