19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः पेट्रोल,डीजल के दाम में दूसरे दिन घटबढ़ नहीं

नयी दिल्ली,16 जनवरी (वार्ता) सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन शनिवार को कोई घटबढ़ नहीं की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि आज कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुख था।
देश के चार बड़े महानगरों में बुधवार और गुरुवार के दौरान दोनों ईंधन में 50-50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को डीजल 24 से 26 पैसे और पेट्रोल 22 से 25 पैसे प्रति लीटर तक मंहगा हुआ था। बुधवार को पांच दिन स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दाम बढ़े थे। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल का दाम रिकार्ड भाव से मात्र दो पैसे कम 91.32 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। यहां पेट्रोल का रिकार्ड भाव चार अक्टूबर 2018 को 91.34 रुपये प्रति लीटर था। दिल्ली में आज 84.70 रुपये और डीजल 74.88 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल का दाम 91.32 रुपये और डीजल का 81.60 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 86.15 रुपये और डीजल 78.47 रुपये प्रति लीटर हैं। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम क्रयश: 87.40 रुपये और 80.19 रुपये प्रति लीटर है। इससे पहले तेल कंपनियों ने 29 दिन तक कीमतें स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दामों में 06 और 07 जनवरी को बढ़ोत्तरी की थी और इसके बाद पांच दिन कीमतें स्थिर थी।
पेट्रोल डीजल
दिल्ली 84.70 74.88
मुंबई 91.32 81.60
चेन्नई 87.40 80.19
कोलकाता 86.15 78.47

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles