21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः ओवर टेक करते समय हुआ सड़क हादसा, स्कूटर सवार की मौके पर मौत

मुजफ्फरनगर, 15 जनवरी (बु.)। जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दधेडू खुर्द में मेन रोड गोल्डन लिटरा पब्लिक स्कूल के सामने ट्रक ने स्कूटर सवार को अवरटेक करते हुए कुचल दिया हैं। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। दरअसल चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दधेडू खुर्द मे पिछले काफी दिनो सें सड़क किनारे गैस पाइप क़ा कार्य चल रहा हैं जिससे मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे स्कूटर सवार को पीछे से आ रहे अवरलोड ट्रक ऩे अवर टेक करते हुए कुचल दिया। जिससे स्कूटर सवार श्रीपाल की मौके पर ही दर्दनाक मोत हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह व दधेडू चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों मे चीख पुकार मच गयी। मिली जानकारी के अनुसार श्रीपाल किसी काम से चरथावल की ओर जा रहा था और दधेडू मे पहुंचते ही गैस पाइप क़ा कार्य चलने से आधे रोड पर मिट्टी होने के कारण स्कूटर मिट्टी पर चढ़ गया जिससे स्कूटर फिसल जाने सें स्कूटर नीचे गीर गया व पीछे से आ रहे अवरलोड ट्रक ऩे श्रीपाल क़ो कुचल दिया जिससे श्रीपाल की मौक पर दर्दनाक मोत हो गयी।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles