मुजफ्फरनगर, 15 जनवरी (बु.)। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना क्षेत्र खतौली में घने कोहरे के कारण ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। राहगीरों की मदद से पुलिस ने सड़क से वाहनों को हटवाया। कार में दंपति व बच्चे मौजूद थे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई। बताया जा रहा है कि कार सवार बिजनौर से दिल्ली जा रहे थे वही शुगर मिल से गन्ना डालकर ट्रैक्टर ट्रॉली वापस आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में लालपुर के पास यह हादसा हो गया।




