21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः श्रीराम कॉलेज में किया गया रोजगार मेले का आयोजन

मुजफ्फरनगर, 15 जनवरी (बु.)। श्रीराम कॉलेज में शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और कौशल विकास मिशन के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। मेले में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व विधायक उमेश मलिक ने मुख्यअतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि रोजगार मेेले में आने वाले अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए काउंटर रहेगा। उनकी सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। इस रोजगार मेले में रोजगार के अवसर प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी जो कम से कम कक्षा-8, कक्षा-10, कक्षा-12, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीबीए एमबीए, आईटीआई, पॉलीटेक्निक डिप्लोमा इत्यादि पास हो तथा 18 से 35 वर्ष के आयु के हो। प्रात: 10 बजे से श्रीराम कॉलेज, परिक्रमा मार्ग के परिसर में पहुंचे। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 40 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है, जिसमेे लगभग सात हजार व्यक्तियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सेवायोजन के अलावा अभ्यर्थी जनसेवा केंद्र या कंप्यूटर सेंटर पर जाकर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में साक्षात्कार को अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों को अवश्य साथ लाएं।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles