21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

एन्टी भूमाफियाओं के विरुद्ध प्रदेश का पहला धरा नाम का ऐप मुज़फ्फरनगर में लॉन्च

  • एन्टी भूमाफियाओं के विरुद्ध प्रदेश का पहला धरा नाम का ऐप मुज़फ्फरनगर में लॉन्च

  • जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने किया एन्टी भूमाफिया के विरुद्ध ऐप लॉन्च

  • शासकीय व ग्राम सभा की जमीन की होगी ऐप के जरिये निगरानी

  • पुलिस को भी होगा जमीन संबंधित शिकायतों में ऐप का लाभ

मुजफ्फरनगर, 14 जनवरी (बु.)। एन्टी भूमाफियाओं के विरुद्ध प्रदेश का पहला धरा नाम का ऐप यूपी के जनपद मुज़फ्फरनगर में लॉन्च किया गया। धरा ऐप में तहसील से उपलब्ध राजस्व ग्रामो के डिजिटल नक्शे को भी इस सॉफ्टवेयर में डाला जाएगा। बताया जा रहा है की इस ऐप के जरिये सरकारी भूमि पर किये जाने वाले बैनामो पर रोक लगेगी। जिससे सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों में भी कमी देखने को मिलेगी। वहीं  मुज़फ्फरनगर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने प्रेस वार्ता कर ऐप के बारे में जानकारी दी। धरा एप्प की प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ,एडीएम प्रसासन अमित कुमार,एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार,एमडीए सचिव महेंद्र कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह सहित प्रसासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles