मुजफ्फरनगर, 14 जनवरी (बु.)। जनपद के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब कोविड आईसीयू वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित एक मरीज ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभीतक पता नही चल पाया है। मृतक नई मंड़ी थाना क्षेत्र के पचेंडा रोड़ का निवासी था। बताया जा रहा है की मृतक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर 8 जनवरी को भर्ती कराया गया था। वहीं मृतक के परिजनों ने मेडिकल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है की उन्हे मामले की सही जानकारी नही दी जा रही है। वहीं मामले में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जानकारी देते हुए बताया की मरीज की हालत गंभीर थी। प्रथम दृष्यता मामला आत्हत्या का बताया जा रहा है जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

मृतक की फाइल फोटो।



