21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः राहुल-प्रियंका ने मकर संक्रांति पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नयी दिल्ली 14 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मकर संक्रांति के अवसर पर आज देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि पने हक की लड़ाई लड़ रहे किसानों को और मजदूरों को न्याय मिलेगा। राहुल गांधी ने कहा की “ फसलों की कटाई का समय खुशी और उत्सव का अवसर होता है। सभी को मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू, भोगी और उत्तरायण की शुभकामनाएं। हक के लिए शक्तिशाली लोगों के खिलाफ लड़ रहे किसान, मजदूरों के लिए विशेष प्रार्थना और शुभकामनाएं।” श्रीमती वाड्रा ने कहा, “ समस्त देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू और भोगी की हार्दिक शुभकामनाएं। फसलों से जुड़े इन त्यौहारों के उल्लास के बीच ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि फसल उगाने वाले अन्नदाताओं को न्याय मिले।”

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles