21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः पीएम मोदी दी ने देशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई

नयी दिल्ली,14 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू समेत अन्य त्योहारों की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में नयी ऊर्जा और नए उत्साह के संचार की कामना की है। श्री मोदी ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, “ देशवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें।” प्रधानमंत्री ने पोंगल की बधाई देते हुए लिखा, “ सभी को पोंगल की बधाई, विशेषकर मेरी तमिल बहनों और भाइयों को। यह विशेष पर्व तमिल संस्कृति को सबसे सुंदर ढंग से प्रर्दशित करता है। हमें अच्छे स्वास्थ्य और सफलता का आशीर्वाद मिले। यह त्योहार हमें प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित करता है।”

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles