21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

सहारनपुरः विकास प्राधिकरण ने 9 अवैध निर्माण सील किए

सहारनपुर 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने नौ अवैध निर्माणों को सील करने की कार्रवाई की है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कमिश्नर एवी राजमौलि ने निर्देश दिए थे कि अवैध निर्माण कार्यों की जांच कर सख्त कदम उठाए जाएं। प्राधिकरण की एक टीम ने रंजीत नगर में अनिल कुमार की दुकान को सील कर दिया। वह पुराने भवन को तोड़कर नई दुकान का निर्माण अवैध रूप से कर रहा था। पंत नगर में अरविंद गोयल द्वारा बनाए जा रहे मकान के निर्माण कार्य पर भी सील लगा दी गई। प्राधिकरण ने सतीश चंद्र,सलीम, मुकेश त्यागी और मेहरबान द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण कार्यों की जांच कर सील लगा दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles