नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री कोविंद ने बुधवार को ट्वीट करके कहा, “ लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।” उन्होंने कहा, “ मेरी कामना है कि इन त्योहारों के माध्यम से हमारे समाज में प्रेम, स्नेह और सौहार्द का बंधन मजबूत हो तथा देश में समृद्धि और खुशहाली बढ़े।



