21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने नशीले पदार्थ के सेवन और उसकी आपूर्ति के आरोप में गिरफ्तार की गयी कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी की जमानत याचिका की सुनवाई एक सप्ताह के लिए मंगलवार को स्थगित कर दी। न्यायमूर्ति रोहिंगटन फली नरीमन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा जमानत याचिका निरस्त किये जाने को चुनौती देने वाली विशेष अनुमति याचिका की सुनवाई 19 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पिछले वर्ष नवम्बर में रागिनी द्विवेदी और अन्य की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थी। जिसके खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया गया है। सुनवाई के दौरान अभिनेत्री की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लुथरा ने अपनी दलीलें रखीं, लेकिन न्यायालय को राज्य सरकार की ओर से पेश वकील के अनुरोध पर सुनवाई एक सप्ताह के लिए स्थगित करनी पड़ी। अब इस मामले की सुनवाई 19 जनवरी को होगी। पुलिस ने रागिनी , संजना गलरानी और अन्य सहअभियुक्तों को पार्टियों में मादक पदार्थ आपूर्ति करने और खुद भी सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles