21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे गोरखपुर

गोरखपुर,12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गोरखपुर महोत्सव के समापन और मकर संक्रान्ति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में खिचडी चढ़ाने की परंपरा को निभाने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर आज शाम यहां पहुंच रहे हैं। श्री योगी आज शाम यहां 14 जनवरी से आयोजित खिचड़ी मेले और बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। श्री योगी बुधवार को गोरखपुर महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दो घंटे का समापन कार्यक्रम शाम तीन बजे से आयोजित है। मुख्यमंत्री अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन गुरूवार को तड़के शिवावतारी बाबा गोरखनाथ के दरबार में खिचडी चढ़ायेगे। हालांकि मुख्यमंत्री का अभी तक कोई आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles