21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार पांचवीं दिन स्थिर

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई घटबढ़ नहीं की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि कच्चे तेल के दाम में हल्का तेजी का रुख है। ब्रेंट 56 डॉलर के ऊपर करीब 11 महीने के ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहा है। तेल निर्यातक देशों का संगठन (ओपेक) मार्च में भी उत्पादन कटौती जारी रखने पर सहमत हो गया है जिससे कीमतों को बल मिला है। सात जनवरी को देश के चारों बड़े महानगरों में पेट्रोल का दाम चार अक्टूबर 2018 के बाद रिकार्ड स्तर पर रहा था। सात जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत रिकार्ड 84.20 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। इससे पहले 4 अक्टूबर 2018 को राजधानी में पेट्रोल के दाम 84 रुपये प्रति लीटर के रिकार्ड स्तर पर रहे थे।सात जनवरी को डीजल की कीमत में 26 से 29 पैसे तक और पेट्रोल के दाम 21 पैसे से 24 पैसे की तेजी आई थी। इससे पहले छह जनवरी को दोनों ईंधनों की कीमतों में 29 दिन की स्थिरता के बाद तेजी आई थी । छह और सात जनवरी को दो दिनों में पेट्रोल और डीजल में क्रमशः 49 और 51 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।
आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल -डीजल के दाम इस प्रकार रहे…
पेट्रोल डीजल
दिल्ली 84.20 74.38
मुंबई 90.83 81.07
चेन्नई 86.96 79.72
कोलकाता 85.68 77.97

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles