21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः प्रकाश जावड़ेकर ने देशवासियों को दी हिंदी दिवस की बधाई

नयी दिल्ली,10 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को विश्व हिंदी दिवस की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। विश्व हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी को अंतरराष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिलाना और प्रचार प्रसार करना है। हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत 10 जनवरी 2006 को हुई थी।
श्री जावड़ेकर ने ट्वीट किया, “विश्व_हिंदी_दिवस की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles