24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः कौओं और बत्तखों के मरने का सिलसिला लगातार जारी, लोगों में दहशत का माहौल

दिल्ली, 9 जनवरी(बु.)। दिल्ली के अलग-अलग इलाके में बर्ड फ्लू से बत्तखों और कौओं के मरने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी पूर्वी दिल्ली के संजय झील और मयूर विहार फेज-1 इलाके में बत्तख और कौऐ मरे हुए पाए गए। बर्ड फ्लू की वजह से इन बत्तखों और कौओं के मरने की वजह से आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीमें इनकी जांच में लगी हुई हैं। वहीं त्रिलोकपुरी स्थित संजय झील पार्क में बत्तखें मर रही हैं। शनिवार को इस झील में कुल 13 बत्तखे मरी है। कुछ बत्तखे बीमार भी हैं। पार्क में कुल 400 बत्तखों का पालन किया जा रहा है। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते पार्क में सैर करने आ रहे लोग दहशत में हैं। इससे पहले भी इस पार्क में कुछ बत्तखें मर गई थीं। झील के एक हिस्से में इन बत्तखों को दफनाने के लिए एक गड्ढा भी खोदा गया, इसी गड्ढे में इन बत्तखों को दफनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles