24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः माधव सिंह सोलंकी के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया शोक

नयी दिल्ली, 09 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता माधव सिंह सोलंकी के निधन पर गहरा शोक जताया है। श्री कोविंद ने शनिवार को ट्वीट करके कहा, “ श्री माधव सिंह सोलंकी के निधन से देश ने बेजोड़ नेता खो दिया है। उन्हें असीम गर्मजोशी, आकर्षक व्यक्तित्व और साहित्य के प्रति उनके प्यार के साथ ही आधुनिक गुजरात के निर्माण में उनकी भूमिका के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा।”
उन्होंने कहा, “उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदना।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles