24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः मोदी ने अस्पताल में आग लगने की घटना में बच्चों की मौत पर दुख जताया

नयी दिल्ली, 09 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत हो जाने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। भंडारा जिला अस्पताल में बीती रात विशेष नवजात देखरेख इकाई में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। श्री मोदी ने शनिवार को इस दिल दहला देने वाले हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “ महाराष्ट्र के भंडारा में दिल दहला देने वाला हादसा, जहां हमने अनमोल मासूमों को खो दिया। मेरी सभी शोक संतप्त परिवारों के साथ हमदर्दी है। मैं घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles