24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मध्यप्रदेशः 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा, 8 जनवरी (वार्ता) दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाने में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित गुमियापाल गांव के दो इनामी नक्सलियों सहित 14 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि किरंदुल थाने में एक-एक लाख के इनामी नक्सलियों बामन मिडियामी और राजू मिडियामी तथा हिड़मा कोवासी, नंदा मिडियामी, जोगा पंजाम, हुर्रा मिडियामी, सोमडू मुडामी, नंदा माडवी, सोमडू कुंजाम, लखमा मिडियामी, हुर्रा मंडावी, बुधराम मुडामी, चेतना नाट्य मंडली सदस्य देवा पंजाम और भीमा मिडियामी ने कल आत्मसमर्पण किया है।
उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 63 इनामी नक्सलियों समेत 240 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। बीजापुर जिले में पुलिस ने दस हजार के इनामी नक्सली कोसा सोढ़ी उर्फ सुदरू को गिरफ्तार किया है जबकि संयुक्त फोर्स ने जिले के इतावर और लेंड्रा के बीच स्थित जंगल में एक नक्सली कैंप ध्वस्त किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles