24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः मोदी ने नेता जी की भतीजी के निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली,08 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी चित्रा घोष के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रदूत के तौर पर योगदान दिया। प्रोफेसर चित्रा घोष का कल रात निधन हो गया था। वह(90) वर्ष की थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भाई शरत चंद्र बोस की सबसे छोटी बेटी थीं। श्री मोदी ने प्रो. घोष की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ” प्रोफेसर चित्रा घोष ने सामाजिक जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रदूत के रुप में योगदान किया । मेरी जब उनसे मुलाकात हुई थी, तब हमारे बीच कई विषयों पर सघन चर्चा हुई थी, जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी फाइलों पर भी चर्चा हुई थी। उनके निधन से दु:ख हुआ। उनके परिवार के प्रति संवेदना, ऊं शांति।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles