24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः बसपा के बागी विधायकों की सदस्यता मामले मेंअध्यक्ष को नोटिस

नयी दिल्ली, 07 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस में शामिल राजस्थान के छह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायकों की सदस्यता रद्द करने संबंधी याचिका पर विधानसभा अध्यक्ष सी जी जोशी को गुरुवार को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने श्री जोशी को नोटिस जारी किया।याचिका बसपा ने दायर की है। न्यायालय ने बहुजन समाज पार्टी के वकील सतीश चंद्र मिश्रा से पूछा कि याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय का रुख क्यों नहीं किया? इस पर श्री मिश्रा ने कहा कि राज्य विधानसभा के अध्यक्ष विलय की अनुमति नहीं दे सकते हैं। दरअसल बसपा के छह विधायकों ने कांग्रेस में विलय कर लिया था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles