24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

यूपी में छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ 08 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के 31 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि संतकबीरनगर के एसपी संजय कुमार द्वितीय को वाराणसी में क्षेत्रीय अभिसूचना का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि ललितपुर के एसपी बृजेश कुमार सिंह का तबादला पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर के पद पर किया गया है।
उन्होने बताया कि औरैया के एसपी कमलेश कुमार दीक्षित को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना गोरखपुर के पद पर भेजा गया है जबकि चित्रकूट के एसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय का स्थानांतरण को पुलिस अधीक्षक.एडी कमिश्नर वाणिज्य कर लखनऊ के पद पर किया गया है। मथुरा के एसपी एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर उदय शंकर सिंह को 42वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक के तौर प्रयागराज भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना वाराणसी के पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर का ट्रांसफर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक के तौर पर किया गया है। इसके अलावा 31 अपर पुलिस अधीक्षकों काे इधर से उधर किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles