24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर कसा तंज

नयी दिल्ली 07 जनवरी (वार्ता ) कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ाने पर गुरुवार को कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए सरकार के इस फैसले को जनता को लूटने की नीति बताया और कहा कि उसे लूटतंत्र की नीति बंद करके बढ़ी दर तत्काल वापस लेनी चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मोदी सरकार जनता को लूटने में लगी हुई है और उसने आज फिर लगातार दूसरे दिन पेट्रोल तथा डीजल के दाम बढ़ा दिए है जिससे दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपए तथा डीजल 74 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेट्रोल तथा डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया है और इससे 19 लाख करोड़ रुपए कमाए हैं। उन्होंने इसे खुली लूट करार दिया और कहा कि उत्पादन शुल्क के रूप में लूटा यह पैसा जनता को वापस किया जाना चाहिए।
प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 258 प्रतिशत और डीजल पर 230 प्रतिशत बढ़ाया है जिसके कारण पिछले 73 वर्षों में देश में पेट्रोल -डीजल के दाम सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। इससे आम लोगों का बजट गड़बड़ा गया है और सरकार को जनता को राहत देते हुए बढ़ी कीमतें तत्काल वापस लेनी चाहिए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles