24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन हुई बढ़ोतरी

नयी दिल्ली, 07 जनवरी (वार्ता) देश में पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बढ़े।
आज डीजल की कीमत में 26 से 29 पैसे तक बढ़ोतरी हुई । पेट्रोल के दाम 21 पैसे से 24 पैसे तक बढ़ गये।
कल दोनों ईंधनों के दामों में लगातार 29 दिन की स्थिरता के बाद तेजी आई थी। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी विपणन कंपनी इंडियन आयल के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 23 पैसे बढ़कर 84.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे महंगा होकर 74.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में डीजल आज 81 रुपये प्रति लीटर से ऊपर चला गया।
आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल -डीजल के दाम इस प्रकार रहे…
पेट्रोल डीजल
दिल्ली 84.20 74.38
मुंबई 90.83 81.07
चेन्नई 86.96 79.72
कोलकाता 85.68 77.97

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles