24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः अपने ही खोदे गड्ढे में धस गए सरकारी नुमाइंदे

  • रामपुरम कालोनी का हाल हुआ बेहाल

  • ड़ेढ साल से सड़क खोदकर जल निगम का ठेकेदार गायब

  • सीवर लाईन से चोटिल हो रहे राहगीर

मुजफ्फरनगर, 6 जनवरी (बु.)। शहर की पाॅश कालोनी रामपुरम कालोनी में पिछले डेढ साल से नागरिक जल निगम की लापरवाही झेल रहे है और हद तो उस समय हो गयी जब यहां बारिश आने से सड़क की मिट्टी धंस गयी और लोगों के बाहर खडे वाहन मिट्टी में गिर गये। डेढ साल पहले रामपुरम कालोनी की दोनो गलियों की सड़के जल निगम ने सिवर लाइन डालने के लिए खोदी थी। जिसमे उन्होंने सड़क के अंदर गड्ढे बनाकर ढक्कन लगाये थे लेकिन जहां जहां खुदाई करी थी सड़क में वहां पर पत्थर रोढी डालकर कुटाई नहीं की थी और न ही यहां कोई मरम्मत की गयी थी। जिससे कई बार पहले भी यहां बच्चे आदि गिर चुके है। बारिश के पानी से पूरी गली में मिट्टी धंस गयी और वहां पानी भर गया और फिसलन हो गयी जिससे कई वाहन गिर गये। चकबंदी विभाग की सरकारी जीप भी मिट्टी में धंस गयी नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों को फोन किया लेकिन अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। रामपुरम आवास समिति के अध्यक्ष ओपी छोकर ठा. प्रणजंय चैहान एडवोकेट, पंकज चैहान, सचिन, शरद, सर्वेश गुप्ता, भूपेंद्र शर्मा आदि ने इस संबंध में पहले भी जिलाधिकारी को समस्या के बारे में अवगत कराया था लेकिन आज बारिश के बाद रामपुरम कालोनी की गलियों की स्थिति और खराब हो गयी और जल निगम के ठेकेदार ने कोई सुध नहीं ली जबकि डेढ वर्ष इस सड़क को फटे हुए हो गए है। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। जिसके चलते नागरिकों ने जनहित में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से मांग की है कि इस क्षेत्र का दौरा कर समस्या का निस्तारण कराये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles