मुजफ्फरनगर, 6 जनवरी (बु.)। जनपद मुजफ्फरनगर में 4 दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते हादसा होने से बाल-बाल बच गया। दरअसल बारिश के चलते नाले के किनारे ट्रक पार्क करते हुए एक साइड से ट्रक नाले में गिर गया। गनीमत रही की हादसे में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। घटनास्थल पर मौके पर पहुँची क्रेन से ट्रक को नाले से बाहर निकाला गया। यह हादसा नगर के कच्ची सड़क स्थित कब्रिस्तान के सामने हुआ है।



