मुज़फ्फरनगर : सेवानिवृत्त एसडीओ के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती, डायमण्ड ज्वैलरी भी ले उड़े नकाबपोश
-
नई मंडी में मंगलवार रात डकैतों का कहर, हीरो का हार के ज्वेलरी ले उड़े डकैत
-
कोठी में पहले से घात लगाकर बैठे थे बदमाश, सेवानिवृत्त अधिकारी को आते ही कब्जे में लिया
-
कार और बाइक पर सवार होकर आए थे डकैत, सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
-
बाथरूम में 1 घंटे तक बंधक दंपत्ति चिल्लाती रही, किराएदार नीचे आए तो हुआ घटना का खुलासा
-
काफी देर तक नहीं उठा पुलिस का फोन, एसएससी अभिषेक यादव ने पुलिस बल के साथ किया घटनास्थल का दौरा
मुजफ्फरनगर, 6 जनवरी (बु.)। जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस के बदमाशों को लंगड़ा करने की मुहिम के बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद है। शहर के पटेल नगर में मंगलवार रात बदमाशों ने बिजली विभाग से सेवानिवृत्त एसडीओ और उनकी पत्नी को आतंकित कर बदमाशों ने डायमंड और सोने के जेवरात समेत लाखों की संपत्ति लूट ली। बदमाश दंपति को बाथरूम में बंधक बना कर फरार हो गए 1 घंटे तक दंपत्ति चिल्लाते रहे लेकिन कोई मदद को नहीं आया। जिसके बाद किराएदार के नीचे आने पर घटना का खुलासा हुआ। आरोप है कि कॉल करने के बाद भी पुलिस का फोन नहीं उठा। बाद में एसएसपी ने घटना स्थल का अवलोकन करने के बाद जल्द खुलासे का दावा किया है। दरअसल नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर में डकैती की वारदात रात के 7:45 और 8:30 के करीब हुई। बुधवार रात में पीड़ित अपने रिश्तेदार के यहां गए थे रात में 7:45 बजे के करीब घर वापस आए उन्होंने घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो गैलरी में पहले से मौजूद बदमाशों ने उन्हें शस्त्रों के बल पर अपने कब्जे में ले लिया बदमाशों ने अंदर घुसते ही अग्रवाल की पत्नी नीना अग्रवाल को कब्जे में ले लिया और करीब 35 मिनट तक अंदर रहे बदमाशों ने दंपति को कब्जे में कर लूटपाट की। नगदी और जेवरात लूटने के बाद बदमाश दंपति को बाथरूम में बंद कर फरार हो गए। करीब 1 घंटे तक अंदर से आवाज लगाते रहे बाद में ऊपरी हिस्से में रहने वाले किराएदार ने उन्हें बंधन मुक्त किया। डकैती की खबर कुछ देर में आग की तरह फैल गई मौके पर आए लोगों ने डायल 112 पर कॉल की लेकिन वह नहीं मिल पाया। चौकी इंचार्ज और मंडी इंस्पेक्टर का फोन रिसीव नहीं हुआ बाद में मंडी इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने कॉल वापस की तो तब जाकर घटना की जानकारी दी गई इंस्पेक्टर योगेश शर्मा तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। अभिषेक यादव और नई मंडी धनंजय कुशवाहा भी मौके पर आ गए। फॉरेंसिक टीम के साथ आसपास की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया। अभिषेक यादव ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम बनाई गई है। प्राथमिक जांच पड़ताल में पुलिस को जानकारी मिली है जिस पर कार्रवाई चल रही है जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- Advertisement -