24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

41 देशों में पाया गया ब्रिटेन कोरोना का नया स्वरूप

संयुक्त राष्ट्र, 06 जनवरी (स्पूतनिक) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि ब्रिटेन में खोजे गए कोरोना वायरस का नया स्वरूप 41 देशो में पाया गया है। डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, “पांच जनवरी तक, ब्रिटेन में खोजे गए कोरोना वायरस के नए स्वरूप के 40 अन्य देशों में पांच से छह मामले पाए गए है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि शुरूआत में दक्षिण अफ्रीका तथा छह अन्य देशों में इसका वायरस के इस स्वरूप का पता चला था। उल्लेखनीय है कि 14 दिसंबर को ब्रिटेन ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप की घोषणा की थी जोकि 70 प्रतिशत अधिक तेजी से फैलता है। इसके बाद कई देशों ने ब्रिटेन के लिए अपनी उड़ानों को स्थगित कर दिया था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles