24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः पेट्रोल-डीजल के दामों में 29 दिन बाद बढ़ोतरी

नयी दिल्ली, 06 जनवरी (वार्ता) देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार 29 दिन स्थिर रहने के बाद बुधवार को बढ़ गये। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी विपणन कंपनी इंडियन आयल के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 26 पैसे बढ़कर 83.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 25 पैसे महंगा होकर 74.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से घरेलू बाजार में भी कीमतों पर असर पड़ा।
आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल -डीजल के दाम इस प्रकार रहे…
पेट्रोल डीजल
दिल्ली 83.97 74.12
मुंबई 90.60 80.78
चेन्नई 86.75 79.46
कोलकाता 85.44 77.70

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles