24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः पीएम मोदी , शाह ने जयराम ठाकुर को जन्मदिन की दी बधाई

नयी दिल्ली, 06 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। श्री ठाकुर आज 56 वर्ष के हो गये। प्रधानमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा , “ हिमाचल प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर आगे ले जा रहे राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं।” श्री शाह ने ट्वीट किया, “ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में देवभूमि निरतंर विकास एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे तथा आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles