28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

अहमदाबादः नकली पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री का भंड़ाफोड़

अहमदाबाद, 04 जनवरी (वार्ता) गुजरात में अहमदाबाद शहर के बापूनगर क्षेत्र में नकली पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि सूचना के आधार पर बत्रीसपुरा की चाली के निकट संतोष इंडस्ट्रीयल एस्टेट में प्लॉट डी में ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री पर रविवार देर रात छापा मारा गया। इस दौरान वहां से नकली पान मसाला (गुटखा) बनाने का सामान तथा मशाीने बरामद करके दो लोगों को पकड़ लिया गया। उनकी पहचान गोमती पुर निवासी शब्बीर स. शेख (42) और सरसपुर निवासी जिलानी जी. शेख (38) के रूप में हुयी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles