28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः अखिलेश यादव के बयान पर डिप्‍टी सीएम दिनेश शर्मा का पलटवार, पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ, 4 जनवरी (बु.)।उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने रविवार को सपा के राष्‍ट्र‍ीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि वैक्‍सीन को लेकर उनकी सोच नकारात्‍मक है। वैक्‍सीन को बनाने में लगे वैज्ञानिकों की सराहना होनी चाहिए थी। यह वैक्‍सीन किसी जाति-धर्म विशेष को देखकर नहीं बनाई गई है। लेकिन दलगत राजनीति करते लोग इस तरीके से बयान दे रहे हैं। यह बातें उप मुख्‍यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा राजधानी के गोमती नगर में नीरज चौक के लोकार्पण कार्यक्रम में कहीं। उप मुख्‍यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन को लाने में केंद्र सरकार ने जिस तरीके से तत्परता दिखाई है, इसकी तारीफ हर किसी को करनी चाहिए। लेकिन दलगत राजनीति करते लोग ऐसे बयान दे रहे हैं, जिससे अफवाह जैसी स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का बयान नकारात्मक सोच है। वैक्सीन कैसे लगाना है और नहीं लगाना है, यह उनकी विचारधारा सोच हो सकती है। वहीं, बोर्ड परीक्षा को लेकर दिनेश शर्मा ने कहा कि अगला कोई निर्णय पंचायत चुनाव के बाद लिया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles