बलिया, 4 जनवरी (बु.)। कोरोना वायरस संक्रमित चल रहे बलिया के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) जितेंद्र पाल ने सोमवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में दम तोड़ दिया। उनकी रिपोर्ट 28 दिसंबर को पॉजिटिव आई थी।कोरोना वायरस से संक्रमित मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.जितेंद्र पाल का सोमवार को संजय गांधी पीजीआइ लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। डॉ.जितेंद्र पाल की 28 दिसम्बर को रिपोर्ट कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बलिया में इलाज के दौरान अचानक ऑक्सीजन लेवल गिरने के कारण चिकित्सकों की टीम ने उन्हेंं पीजीआइ रेफर कर दिया था।

प्रभारी सीएमओ डॉ हरिनन्दन प्रसाद ने बताया कि बलिया में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र पाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हेंं सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। अचानक आक्सीजन लेवल गिरने लगा था। उन्हेंं बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी पीजीआई रेफर किया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ था, किंतु सोमवार की सुबह वहां पर उनका निधन हो गया।



