28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः BJP ने शुरू की पंचायत चुनाव की तैयारी

लखनऊ, 4 जनवरी (बु.)। भारतीय जनता पार्टी ने गांव की सरकार के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा पंचायत चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है और रविवार को सात प्रभारियों को नियुक्त किया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अंत्योदय विचार को साकार करने वाले योग्य लोगों को ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। रविवार को यह बात प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पदाधिकारियों की बैठक में कहीं। पंचायत चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। आगामी सात से 17 जनवरी तक जिलेवार समन्वय बैठकें होंगी जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। स्वामी विवेकानंद जयंती पर जिला स्तर पर कार्यक्रम की जिम्मेदारी युवा मोर्चा को सौंपी गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की उपस्थिति व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी के महामंत्री संगठन सुनील बंसल प्रदेश, सह प्रभारी सुनील ओझा, संजीव चौरसिया के अलावा सह संगठन मंत्री कर्मवीर व भवानी सिंह भी उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles