28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः कोरोना वैक्सीन को लेकर मुलायम सिंह की छोटी बहू ने अखिलेश यादव के बयान पर कसा तंज, पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ, 4 जनवरी (बु.)। कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर बीते दिनों बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को विपक्षी दलों के बाद अब परिवार में भी विरोध झेलना पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने वैक्सीन को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर तंज कसा है।  अपर्णा यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कोरोना वैक्सीन न लगवाने का ऐलान ठीक नहीं है। यह जरा भी ठीक नहीं है।

आपको  बता दे की कोरोना वैक्सीन को लेकर अखिलेश यादव अपने बयान के बाद परिवार के भी निशाने पर है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कहा कि कोरोना की इमरजेंसी यूज के लिए मंजूर की गई कोरोना वायरस वैक्सीन को किसी पॉलिटिकल पार्टी से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। वैक्सीन पूरे विश्व के लिए है। उन्होंने कहा कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव को ऐसा नहीं कहना चाहिए कि यह किसी राजनीतिक पार्टी से संबंधित है। यह नहीं कहना चाहिए यह सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग वैक्सीन का इंतजार कर रहे थे। अखिलेश यादव की का यह बयान भारत के वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स की बेइज्जती करना है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles