28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

सीरिया में बस पर आतंकवादी हमला, छह लोगों की मौत

बेरूत 04 जनवरी (स्पूतनिक) सीरिया के हमा प्रांत में सलामियाह शहर के नजदीक आतंकवादियों ने एक बस को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें छह लोगों की मौत हो गयी। सीरिया के दैनिक समाचार पत्र अल-वतन ने सैन्य सूत्रों के हवाले से रविवार को अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक यह हमला सलामियाह-रक्का राजमार्ग पर हुआ। इसके बाद वहां तैनात सीरियाई सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच झड़प शुरू हो गयी जिसके कारण राजमार्ग को बंद करना पड़ा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles