28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः पति की हत्या के बाद महिला ने की आत्महत्या करने की कोशिश

नयी दिल्ली, 04 जनवरी (वार्ता) दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक महिला ने पति की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के बाद खुद को भी चाकू से घायल कर खुदकुशी का प्रयास किया है। दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपयुक्त अतुल ठाकुर ने सोमवार को बताया कि छतरपुर विस्तार इलाके से एक मकान मालिक ने अपने किराएदार के खुदकुशी के बारे में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई जहां पति पत्नी दोनों खून से लथपथ बेसुध पड़े थे। पुलिस ने दोनों को एम्स अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने चिराग शर्मा (37) को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी रेणुका शर्मा (36) की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि रेणुका ने फेसबुक पर पति की हत्या की जानकारी साझा की और फिर खुद को भी चाकू मार लिया। फेसबुक पर हत्या की जानकारी देख मकान मालिक ने जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। उसके बाद उसने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि चिराग हरियाणा के यमुना नगर का रहने वाला था और रेणुका मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली है। दोनों मैक्स बीमा कंपनी के अलग-अलग विभाग में काम करते थे। शादी के सात साल बाद भी उन्हें कोई बच्चा नहीं हुआ था। इस बात को लेकर पति पत्नी में झगड़े होते थे और दोनों के बीच तनाव रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles