28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः किसान आंदोलन को मिला बुलीवुड के पुराने अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल का समर्थन

नयी दिल्ली,04 जनवरी (वार्ता) केंद्र सरकार के तीन कृषि क्षेत्र के कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों को सोमवार को बालीवुड के पुराने अभिनेता धर्मेंन्द्र सिंह देओल ने अपना समर्थन जताया। किसान तीनों कानूनों के विरोध में पिछले 39 दिन से दिल्ली से सटी विभिन्न राज्यों की सीमाओं पर आंदोलनरत हैं। सरकार और किसानों के बीच आज बातचीत भी होनी है। राजस्थान में बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रहे धर्मेन्द्र ने आज ट्वीट कर कहा, “ आज, मेरे किसान भाईयों को इंसाफ मिल जाये. जी जान से अरदास करता हूं। हर नेक रुह को सकून मिल जायेगा…।” धर्मेंन्द्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं जबकि उनके पुत्र सन्नी देओल पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles