28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

देश को फ्री में मिलेगी कोरोना की वैक्सीन, ड्राई रन शुरू

नई दिल्ली। डॉक्टर हर्षवर्धन ने देश को नए साल का तोहफ़ा देते हुए ऐलान किया है कि वो देश को अब कोरोना की वैक्सीन फ़्री में उपलब्ध करवाएंगे जो कि इस वर्ष की सबसे सुखद ख़बर है। साथ ही एक और बड़ी ख़बर ये भी है कि साल 2021 की शुरुआत में देश के लिए कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन भी शुरू हो चुका है। देशभर के 116 जिलों में 259 सेंटरों पर वैक्सीन का ड्राई रन किया जा रहा है। दिल्ली में तीन सेंटरों पर ड्राई रन चल रहा है। यहां जीटीबी अस्पताल जाकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ड्राई रन का जायजा लिया और कहा कि हमारी वैक्सीन का रिकवरी रेट दुनिया में सबसे अच्छा है। साथ ही उन्होंने देशवासियों से अफवाहों से बचने की अपील भी की। शुक्रवार को ही केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट के वैक्सीन कोविशील्ड को अनुमति दी है।

कोरोना वैक्सीन ड्राई रन में क्या होगा

ड्राई रन के दौरान असली वैक्सीन की जगह किसी दूसरी दवा या खाली शीशियों को ठीक उसी तरह से ट्रांसपोर्ट करना होगा जैसे वैक्सीन को किया जाना है। फिर उन दूसरी वैक्सीन या खाली शीशियों को अस्पतालों में वैसे ही कोल्ड स्टोर में रखा जाएगा जैसे असली वैक्सीन को किया जाना है। वैक्सीन के ट्रांसपोर्टेशन से लेकर वैक्सीन लगाए जाने तक की सूचना को ऑनलाइन दर्ज करने के सिस्टम को परखा जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles