मुजफ्फरनगर, 01 जनवरी (बु.)। वर्ष 2020 से पीछे छूट गया है लंबे संघर्ष के बाद कोरोना की वैक्सीन आने की उम्मीदों पर 2021 पर प्रत्येक व्यक्ति की निगाहें टिकी है। हालांकि 2020 जाने के बाद भी बहुत कुछ बदला है मगर एक नया साल एक नया सवेरा लेकर आएगा ऐसी उम्मीद हर व्यक्ति के दिल में जागी हुई है। 2021 के स्वागत की तैयारी में शाम से ही लोग चहलकदमी करते हुए दिखाई दिए। अपने अपने अंदाज में 2021 का स्वागत करने के लिए लोगों ने अपनी-अपनी तैयारियां की किसी ने घर के अंदर ही छोटे-मोटे डीजे लगाकर धूम धड़ाका किया तो कोई सड़कों पर नाच गाने का प्रयास करता दिखाई दिया है। पुलिस की मुस्तैदी ने छिछोरापन करने वाले लोगों पर लगाम कसी और वर्ष 2021 को आमजन को खुशियों के साथ मनाने दिया। रात्रि 10:30 बजे तक मदिरा का आनंद लेने वाले मयखानों के बाहर अपनी खरीदारी करते दिखाई दिए पुलिस ने उन्हें यह कहते हुए खरीदारी करने दी की सड़कों पर पीने की जरूरत नहीं है घर लेकर जाओ और वही पियो। रात्रि 12:00 बजते ही चारों और पटाखों की गूंज से जनपद ही नहीं बल्कि पूरे देश में 2021 का नई उम्मीदों के साथ स्वागत किया गया। लोगों के दिलों में एक उम्मीद जगती दिखाई थी दी कि किसी ना किसी तरह से नया सवेरा होगा और कोरोना जैसे एवं जानलेवा संक्रमण से छुटकारा मिलेगा क्योंकि वर्ष 2020 के सभी त्योहारों पर ग्रहण की काली छाया डाले रखें कोई भी त्यौहार उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। अब लोग अपने-अपने ईश्वर से यही दुआ करते नजर आए अब कोरोना का यह काल दोबारा देखने को ना मिले और वर्ष 2021 में हर वर्ग के लोग अपने-अपने त्योहारों को दोबारा पहले की तरह मिलजुल कर मनाएं। होली हो या ईद सभी त्योहार सोशल डिस्टेंस के साथ नहीं बल्कि एक-दूसरे के गले मिलकर मनाए जाए। वर्ष 2020 को पीछे छोड़ 2021 में किसी को ना मास्क की और सैनेटाइज़र की जरूरत ना पड़े। फिर से एक बार एक दूसरे को छूकर ही 2021 का आगाज हो ऐसी कामनाओं के साथ ही नव वर्ष की गुरुवार की देर रात सभी एक दूसरे को यही कहकर 2021 की शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दिए। बस अब कोरोना का मनहूस साया देश और दुनिया से विदा हो जाए और दोबारा एक बार हर घर में खुशियां छा जाए। कुल मिलाकर साल बदलने पर पूरी दुनिया ने एक स्वर में यही दुआ मांगी कि जैसे तैसे भी कोरोना से निजात मिल जाए।



